- Hindi News
- जिले में अलग अलग हादसों में तीन जने घायल
जिले में अलग-अलग हादसों में तीन जने घायल
देवली कलां. रामपुरा-चंडावल मार्ग पर मोटरसाइकिल ट्रॉली से टकरा गई, जिससे बाइक चालक सहित दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9.30 बजे जैतारण निवासी जाफर हुसैन बाइक लेकर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे जाफर हुसैन व पीछे बैठे ओमप्रकाश के हाथ व पैर फ्रेक्चर हो गया। सूचना पर देवली कलां से 108 एंबुलेंस के पायलट सत्यनारायण व ईएमटी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे व दोनों को सोजत अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को भीलवाड़ा रेफर किया गया। वहीं अटबड़ा गांव स्थित बस स्टैंड पर ट्रक की टक्कर से बुद्धाराम प्रजापत ((50)) के सिर में गंभीर चोट आई। उसे भी 108 एंबुलेंस की सहायता से सोजत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया।
- - -