प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
भीनमाल. जीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में पणिहारी-2014 वार्षिकोत्सव का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. पूरणमल की ओर से किया गया। खेलकूद प्रभारी डॉ. रेखा भाटी ने बताया कि बेडमिंटन छात्रा वर्ग में सणगी कुमारी प्रथम व करिश्मा गहलोत द्वितीय, गोला फेंक में सोहनी विश्नोई प्रथम व सणगी कुमारी द्वितीय और तश्तरी फेंक में सोहनी विश्नोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार क्रिकेट, ऊंची कूद, लंबी कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष विकास मांजू, उपाध्यक्ष संजय खान, कमलेश सियाक, श्रवण ढाका, लक्ष्मी कुमारी, सुरेश मेघवाल, रघुनाथ जाणी, विक्रम बंजारा, श्यामपालसिंह और श्रवणसिंह राव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कॉलेज स्टाफ मौजूद था।