पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बामसेफ व राष्ट्रीय मूल निवासी संघ की बैठक आयोजित

बामसेफ व राष्ट्रीय मूल निवासी संघ की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
बामसेफ व राष्ट्रीय मूल निवासी संघ की ओर से रविवार को आहोर स्थित रामदेवजी धर्मशाला में मूल निवासी संघ अध्यक्ष ताराराम मेहना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके मेहाना ने बताया कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक,समानता व राजनीतिक न्याय पर आधारित है। जिसकी हमें जानकारी होनी चाहिए। संघ के जिला उपाध्यक्ष नरपत सोलंकी ने बताया कि बामसेफ व मूल निवासी संघ कार्यकारिणी का 2फरवरी को जोधपुर में गठन किया जाएगा। जिसमें जोधपुर,अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग से कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके अजय हंस, नरपत हंस, रमेश मेघवाल, बाबूलाल बावल, चुन्नीलाल ,पुखराज कलावंत, बिंदिया हंस, रेणू हंस, दिनेश मेघवाल, छगन वागेला, जयंतीलाल सोलंकी,दानाराम बोस, हंजाराम व छगन बामणिया मौजूद थे।