जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
जालोर. पीसीसी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता एवं पीसीसी सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव अशोक सैन की मौजूदगी में हुई। जिला प्रवक्ता रमेश सोलंकी ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 29जनवरी को जयपुर में सुबह दस बजे पंचायती राज के निर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अगले दिन 30 जनवरी को सुबह दस बजे निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक बेनीपार्क स्थित करणी पैलेस में की जाएगी। जहां लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा करने के साथ रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में वागसिंह पूनक, आहोर विधानसभा क्षेत्र से सवाराम पटेल, पीएम नारायण कुट्टी, जिला परिषद सदस्य खुशालसिंह राजपुरोहित व आमसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नाजिम खान, सोहनसिंह देवड़ा, महामंत्री नेनाराम चौधरी, प्रवक्ता जयप्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष मोहनसिंह, भीनमाल नगरपालिका अध्यक्ष हीरालाल बोहरा, पार्षद हेमराज, ओटाराम मीणा,भंवरलाल मेघवाल, ईशराराम विश्नोई तथा शिक्षक ब्लॉक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष मदनलाल अब्रा तथा महिला प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष ममता जैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।