पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमों को ताक में रखकर सामान खरीदने का आरोप

नियमों को ताक में रखकर सामान खरीदने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज - नगरपालिका की उपाध्यक्ष शांति देवी घांची व प्रतिपक्ष नेता सीमा देवी माली ने कलेक्टर रघुवीरसिंह मीना को ज्ञापन भेजकर पालिकाध्यक्ष देवराज अग्रवाल व तत्कालीन अधिशासी अधिकारी जितेंद्र परमार पर सामान खरीदने में नियमों की अनदेखी कर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। नगरपालिका उपाध्यक्ष व प्रतिपक्ष नेता ने पालिका कार्यालय में फोटो कॉपी मशीन, जैटिंग मशीन, लिफ्टर ट्रॉली, सोलर लाइट, फाइबर के स्पीड़ ब्रेकर, फव्वारे, झूले, बिजली लाइट, किटनाशक पाउडर, मास्क लाइट, जनरेटर आदि सामान की खरीद में नियमों की अनदेखी करने का आारोप लगाया है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष देवराज अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुरूप एवं टेंडर के जरिए नियमानुसार ही सभी सामानों व मशीनों की खरीद हुई है। अगर इसमें अनियमितता बरतने के आरोप लगाए है, तो वे पूर्णत्या
गलत है।