पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोरी के आरोपी को जेल भेजा

बाइक चोरी के आरोपी को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड. कस्बे के माताजी नगर में रविवार सायं घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने वाले सतरंगिया गजनई निवासी श्रवणसिंह पुत्र दुर्गसिंह रावत राजपूत को पुलिस ने एक दिन की रिमांड अवधि के बाद मंगलवार को पुन: न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने कुछ ओर जगह से बाइक चुराने की बात स्वीकार की। पुलिस आरोपी द्वारा बताए गए मामलो में भी जांच पड़ताल कर रही
है। गौरतलब है कि माताजी नगर में रहने
वाले भूपेंद्र शर्मा पुत्र रमेश शर्मा की घर के बाहर खड़ी बाइक रविवार सायं को आरोपी चुरा कर ले गया था। जिसे पुलिस ने आधे घंटे के भीतर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर बाइक बरामद की थी।