पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३ माह पहले चुराई मूर्ति मंदिर के बाहर रख गया चोर

३ माह पहले चुराई मूर्ति मंदिर के बाहर रख गया चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोजत रोड। समीपवर्ती सियाट गांव से करीब तीन महीने पूर्व प्रमुख आराध्य चारभुजा मंदिर से प्रतिमा चुराने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों की तलाश में भटक रही थी कि सोमवार रात आरोपी खुद मंदिर परिसर के बाहर प्रतिमा रखकर चला गया।

इस मामले की जानकारी के बाद मंगलवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने यह प्रतिमा अपने कब्जे में ले ली है। जानकारी के अनुसार गत 18 नवंबर को अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्यद्वार का ताला तोड़कर वहां से भगवान की प्रतिमा तथा अन्य सामान चुराकर ले गए थे। इस मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को धत्ता बताते हुए आरोपियों को शीघ्र पकडऩे की मांग की थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के भरसक प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिल रही थी। संदेह के दायरे में आए कई लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ भी की, लेकिन सुराग नहीं मिल पा रहा था।

इस बीच सोमवार रात को यह प्रतिमा मंदिर परिसर के बाहर रखी हुई मिली। थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिमा पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे वापस मंदिर प्रबंधकों को सौंप दी जाएगी।