पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रोला की चपेट में आने से दो जनों की मौत

ट्रोला की चपेट में आने से दो जनों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर - थाना क्षेत्र के बापू नगर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एनएच 14 पर अनियंत्रित ट्रोले ने दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवारों की घटनास्थल में पर मौत हो गई। घटना में दोनों बाइक चालक बच गए। घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि घाणेराव निवासी लाडूराम गरासिया व कालूराम गरासिया दोनों ही अलग-अलग बाइक पर पीछे सवार होकर आबूरोड से घाणेराव की ओर आ रहे थे। यहां बापू नगर के समीप ट्रोला के चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कालूराम ((51))पुत्र जीताराम गरासिया व लाडूराम ((52)) पुत्र नाथूजी की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि दोनों बाइक चालक राजू व भावेश बच गए। घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मृतकों के शव राजकीय अस्पताल मोर्चरी सुमेरपुर में रखवाए गए, जहां परिजनों की रिपोर्ट पर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर वाहन को जब्त किया।