- Hindi News
- अमेरिका में नई इमारत के लिए टूटेगा 13 साल पुराना कला संग्रहालय!
अमेरिका में नई इमारत के लिए टूटेगा 13 साल पुराना कला संग्रहालय!
अमेरिका के मैनहट्टन में स्थित मात्र १३ साल पुराने लोक कला संग्रहालय को नया बनाने के लिए भवन की पुरानी इमारत को तोड़ा जाएगा। इस बड़े फैसले को लेने के पहले लोगों से वोटिंग कराई गई। उसके बाद तय हुआ कि संग्रहालय का भवन तोड़ा जाएगा। नए भवन में 40 हजार वर्गफीट जगह होगी, जहां गैलरीज के लिए पर्याप्त जगह होगी। उसकी पहली मंजिल मूर्ति कलाओं से सुसज्जित होगी। दूसरी व ऊपर की मंजिलों पर गैलरीज लगाई जाएंगी। सुविधा के लिए वहां तक पहुंचने व निकलने के अलगअलग रास्ते होंगे। संग्रहालय का भवन तोडऩे के फैसले से कुछ लोग निराश हैं। वे इसे शहर का ‘आर्किटेक्चरल जेम’ भी कहते हैं।
- ट्विटर पर विरोध न्यूयॉर्क टाइस के माइकल किमलमन कहते हैं, इस दौर में किसी भवन को गिराना और फिर नया बनाना, कितना खर्चीला काम है। वहां का कीमती सामान कहां लेकर जाएंगे। आइगोर रेयस ने कहा, हम क्यों भारीभरकम राशि खर्च करने पर आमादा हैं। फर्न नाम के यूजर ने कहा कि यूजियम का भवन गिराना शहर के लिए बड़ा ही शर्मनाक कृत्य होगा। - स्रद्गह्यद्बद्दठ्ठठ्ठह्लह्म्द्गठ्ठस्र.ष्शद्व