पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे की प्रथम गुरु मां : सुरजनदास

बच्चे की प्रथम गुरु मां : सुरजनदास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण. पाली रामद्वारा के संत सुरजनदास महाराज ने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु मां होती है। वे मंगलवार को सदर बाजार स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां द्वारा प्रदान की गई शिक्षा एवं संस्कार ही मनुष्य को प्रगति की ओर अग्रसर करते हैं। प्रधानाचार्य सुमित्रा पंचारिया ने भारतीय संस्कृति में आ गिरावट पर चिंता जताई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विज्ञान खोज परीक्षा में जिले में प्रथम रहे मनीष तंवर को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर किशनलाल, दिनेश कुमार, शांतिलाल सोनी, चेतन, लूणकरण जैन, ओमप्रकाश, दीपिका जांगिड़ आदि मौजूद थे।
- - -