दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पाली. रानी थाना पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाडोल निवासी प्रकाश कुमार पुत्र करमाराम मेघवाल तथा रमेश पुत्र चुन्नीलाल मेघवाल के खिलाफ गत दिनों एक किशोरी का अपहरण कर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के बाद बाली के डीएसपी रामदेवसिंह डूकिया ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।