पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतपुरा. जसवंतपुरा कस्बे में शुक्रवार को सरपंच बाबूराम भील की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्डपंच प्रकाश सोनी ने कस्बे में नालियों की सफाई को लेकर प्रस्ताव दिया। वार्डपंच फूलचंद खंडेलवाल ने कस्बे में सीसी रोड को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। उपसरपंच केशरसिंह जीतपुरा ने ग्राम पंचायत की ओर से केबिन व पंचायत भूमि के बकाया किराया वसूली का प्रस्ताव लिया। वार्डपंच प्रवीण मेघवाल ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकान के बाहर रखे समान को हटाने की कार्यवाही करने की बात कही। वार्डपंच जतुदेवी ने ग्राम पंचायत की ओर से आवंटित लोगों को पट्टे जारी करने की बात कही। इस मौके वार्ड पंच पाबूदेवी, उनीदेवी पुरोहित, ग्राम सचिव मदन खां तथा भरत प्रजापत मौजूद थे।