- Hindi News
- सीईओ पंडत ने किया एमजीनरेगा कार्यों का निरीक्षण
सीईओ पंडत ने किया एमजीनरेगा कार्यों का निरीक्षण
भास्कर न्यूज - जालोर
महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत आहोर पंचायत की चवरछा ग्राम पंचायत में एमजीनरेगा कार्य का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सणवा नाडी खुदाई व पिचिंग कार्य का अचानक निरीक्षण कर उपस्थित मेट व श्रमिकों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय उण, भागली पुरोहितान, चवरछा व छीपरवाड़ा में मिड-डे-मील कार्यक्रम का निरीक्षण कर वहां बन रहे पोषाहार को चखा तथा छात्रों को अक्षर शब्दावली बोर्ड पर लिखवाकर नाम पूछे। पंडत ने अध्यापकों को कहा कि वे अधिक मेहनत कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्होंने विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत कर आगे बढऩे की सीख दी।