आमदे रसूद का जश्न मनाया
जालोर. तासखाना बावड़ी मदरसा फैजे नूरुल इस्लाम में मदरसा अध्यक्ष हुसैन खां की अध्यक्षता में आमदे रसूद का जश्न मनाया गया जिसमें जोधपुर से आए मौलाना अरबाब हुसैन अकबरी ने तकरीर पेश की। मदरसा सचिव आमीन नागौरी ने बताया कि जोधपुर के नात खां मोहम्मद युसुफ रजा अशरफी की ओर से प्रस्तुत इश्के नबी की, ऐसी लगी लगन सहित कई नातों पर लोग झूम उठे। इस दौरान मौलाना रफीक आलम अशरफी व मौलाना रिजवान ने भी तकरीर पेश की। इस अवसर पर हमीद खां, मेहबूब खां, हनीफ खां, इब्राहिम खां, अनवर हुसैन, निजाम खां, अमजद खां व कालूखां सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।