पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग

पेयजल व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. सवेरी माता मंदिर वाडाभाडवी के वाशिंदों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर छह माह से बंद पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग की है। ग्रामीण हकसिंह, हनुमानसिंह, वालसिंह, श्रवणकुमार, बिजलाराम, सताराम, हंजाराम भील, ईलाराम, अणदाराम, रगाराम, रमेशकुमार गटाराम, सांवलाराम, बदराराम, केशाराम और केवाराम देवासी की ओर से भेजे ज्ञापन में बताया कि करीब सौ घरों की आबादी वाले सवेरी माता मंदिर में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते गत छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। राप्रावि सवेरी माता मंदिर के प्रधानाध्यापक गोरधनराम ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के अभाव में मिड-डे-मील पकाने में भी खासी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
- - -