११:००  दो दिवसीय कार्यशाला
रानीवाड़ा - महिला सशक्तिकरण को लेकर पंचायती राज के सभी सरपंचों व ग्रामसेवकों की दो दिवसीय कार्यशाला 29 व 30 जनवरी को समिति सभागार में आयोजित की जाएगी। विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा ने बताया कि महिला जन प्रतिनिधि आवश्यक रूप से भाग लेंवे। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से जेंडर आधारित जानकारी प्रदान की जाएगी।