- Hindi News
- 7 अग्निकांड प्रभावित व्यक्तियों को सहायता राशि स्वीकृत
7 अग्निकांड प्रभावित व्यक्तियों को सहायता राशि स्वीकृत
भास्कर न्यूज - जालोर
बागोडा उपखंड में हुए अग्निकांड प्रकरणों से प्रभावित 7 व्यक्तियों के लिए 36 हजार 600 रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की हैं। कलेक्टर राजन विशाल ने बताया कि बागोडा उपखंड अधिकारी
की अनुशंषा पर अग्नि कांड से प्रभावित व्यक्तियों के लिए 36 हजार 600
रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं। जिसमें गृह सामग्री क्षति पर 17 हजार 600 रुपए तथा मकान क्षति के रूप में 19 हजार रुपए की सहायता राशि देय होगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित व्यक्तियों में बागोड़ा तहसील क्षेत्र की सेवड़ी ग्राम की लाची पत्नी अदरा राम भील को 5 हजार 200 रुपए व मादाराम पुत्र करनाराम भील को 5 हजार 200 रुपए, बाली ग्राम के टीकमाराम पुत्र छोगाराम भील को 5 हजार 200 रुपए, अरणु ग्राम के जूठाराम पुत्र सवाराम मेघवाल को 3 हजार 300 रुपए, बागोड़ा निवासी हसन पुत्र अबेदा मुसलमान को 5 हजार 900 रुपए, रमजान खां पुत्र अदरीम खां को 5 हजार 900 रुपए व परसाराम पुत्र पूनमा मेघवाल को 5 हजार 900 रुपए की आर्थिक सहायता
राशि स्वीकृत की ।
इन गांवों में है जर्जर टंकियां
क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां कई साल पहले बनी पानी की बड़ी टंकियां जर्जर हालात में होने से कभी भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। जिसमें क्षेत्र के चितलवाना, वेडिया, केरिया, मालवाड़ा, परावा, झाब, देवड़ा, कारोला व जाखल सहित कई गांवों में बनी टंकियां जलदाय विभाग की उदासीनता के चलते दुर्घटना का कारण बन सकती है।
३ साल पहले हुआ टेंडर पास, फिर भी नहीं गिरी टंकी
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बाद विभाग ने टंकी को गिराने के लिए आज से लगभग तीन साल पहले टेंडर पास कर दिया था। इसके बावजूद टंकी को नहीं गिराया गया।
ग्राम सभा में भी उठाया मुद्दा
ग्रामीणों का कहना है ग्राम पंचायत में होने वाली विभिन्न बैठकों व सभाओं में टंकी का मुद्दा हमेशा उठाया जाता है, मगर विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
सम्मान समारोह को लेकर बैठक आयोजित
भीनमाल. संत श्री लिखमीदास सेवा संस्थान की ओर से माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 9 फरवरी को सवेरे 10 बजे स्थानीय क्षेमकारी माता की तलहटी पर स्थित माली समाज धर्मशाला में आयोजित होगा। सचिव भंवरलाल सोलंकी ने बताया कि समारोह में माली समाज की 447 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह को लेकर मंगलवार को बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें तैयारियां को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गई।
- - -
अमानत पखवाड़े का आयोजन 1 से
सांचौर. दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा की ओर से एक फरवरी से 28 फरवरी तक अमानत पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक एमके आजाद ने बताया कि अमानत पखवाड़े के दौरान ग्राहकों को बचत खाता, चालू खाता, रेगुलर खाता एवं अन्य जमाओं के खाते खोलने के साथ ग्राहकों को विशेष आकर्षक ब्याज दरें उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जाएगा।
- - -
मेघवाल छात्र संघ की बैठक आयोजित
भीनमाल. मेघवाल छात्र संघ की बैठक मंगलवार को स्थानीय शिवराज स्टेडियम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरत मेघवाल के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में मीडिया प्रवक्ता बनने
पर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रवक्ता रेवाराम चौहान ने सामाजिक एकता व शिक्षा को बढावा देने की बात कही। इस अवसर पर राजेश रोहिणा, वीरमदेव, सुरेश चित्तरोड़ी और श्रवण कुमार सहित कई जने मौजूद थे।
- - -