- Hindi News
- क्च सेहवाज सरपंच व उसके पुत्र द्वारा वृद्धजनों को पीपीओ देने के बदले पांच पांच सौ रुपए की वसूली क
क्च सेहवाज सरपंच व उसके पुत्र द्वारा वृद्धजनों को पीपीओ देने के बदले पांच-पांच सौ रुपए की वसूली का मामला
भास्कर न्यूज - सोजत रोड
समीप के ग्राम पंचायत सेहवाज अंतर्गत मेलावास व सेहवाज गांव में सरपंच व उसके पुत्र द्वारा वृद्धजनों को पेंशन के पीपीओ देने के बदले पांच-पांच सौ रुपए वसूलने के मामले में प्रशासन द्वारा गठित की गई टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाली को भेज दी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब रिपोर्ट का अवलोकन कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश जारी करेंगे।
गौरतलब है कि दैनिक भास्कर के 13 जनवरी के अंक में वृद्धजनों की पेंशन में आड़े आ रहा पीपीओ सरपंच पुत्र वसूल रहा बदले में 500 रुपए शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर सेहवाज सरपंच द्वारा मेलावास व सेहवाज गांव में पेंशनधारकों से पीपीओ के बदले अवैध रूप से वसूली गई राशि का मामला उजागर किया था। भास्कर में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया।
एसडीएम मारवाड़ जंक्शन अनवर अली ने तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन अजय चारण, बीडीओ सुरेश कविया व प्रसार अधिकारी वनाराम भादरु की तीन सदस्यों की टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जांच दल ने मेलावास व सेहवाज गांव में पेंशनधारकों के बयान कलमबद्ध किए, जिसमें अधिकांश ग्रामीणों ने सरपंच व उसके पुत्र द्वारा पीपीओ देते समय पांच सौ रुपए लेने की पुष्टि की। साथ ही जांच अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने आंवली ठेका व बिजली कनेक्शन की एनओसी में भी सरपंच पुत्र के खिलाफ अवैध वसूली व घूसखोरी का आरोप लगाया। इनके भी बयान अधिकारियों ने कलमबद्ध किए थे।
रिपोर्ट तैयार कर सीओ को भेज दी गई है
॥सेहवाज ग्राम पंचायत में सरपंच व उसके पुत्र द्वारा पीपीओ के बदले पांच-पांच सौ रुपए लेने की जांच रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सीओ पाली को भेज दी गई है।
-सुरेश कविया, बीडीओ पंचायत समिति,मारवाड़ जंक्शन
जांच रिपोर्ट देखकर
करेंगे कार्रवाई
॥सेहवाज सरपंच व उसके पुत्र द्वारा पीपीओ के बदले पांच-पांच सौ रुपए वसूलने की जांच रिपोर्ट का अवलोकन कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
-भागीरथ विश्नोई,मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पाली
कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सीओ को भेजी