पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार ने मांगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

तहसीलदार ने मांगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज$ - रायपुर मारवाड़
ग्राम के निकट स्थित बाटेलाव तालाब की गोचर भूमि से एलएंडटी कंपनी के ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी खनन के मामले में रायपुर तहसीलदार ने बीडीओ को पत्र लिख पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रायपुर तहसीलदार देवीसिंह रावत ने बताया कि बीडीओ रणजीत चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ग्राम सेवक और कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शेष - पेज १६
शेष - पेज १६
ये हैं मामला - गौरतलब है कि सोमवार को एलएंडटी कंपनी द्वारा नियुक्त ठेकेदार ने ग्राम के बाटेलाव तालाब के किनारे स्थित गोचर भूमि से मिट्टी का खनन कर लिया। ग्राम सेवक को जानकारी मिलने पर उसने कार्य तो रुकवा दिया, लेकिन संबंधित विभाग और से अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाए बिना ही ठेकेदार को हिदायत देकर छोड़ दिया, जबकि गोचर भूमि से खनन नहीं करने को लेकर देश की सर्वोच्च संस्था ने निर्देश जारी कर रखे हैं।
नहीं कर सकते मामला खत्म
पत्र में तहसीलदार ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि ग्राम पंचायत ऐसे मामलों में अपने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकता या दोषमुक्त नहीं कर सकता है। ग्राम सेवक की ओर से ठेकेदार को हिदायत देकर छोडऩे के मामले की जानकारी भी मांगी गई है ताकि ग्राम सेवक के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जा सके।



कार्रवाई होगी

॥बीडीओ से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांग ली है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-देवीसिंह रावत, तहसीलदार, रायपुर

28 जनवरी को प्रकाशित समाचार।