पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरिकों ने कहा नहीं चलने देंगे मशीन

नागरिकों ने कहा- नहीं चलने देंगे मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर मारवाड़ - ग्राम के बाईपास पर बनाए जा रहे नाले के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल करने पर अधिकारियों ने तो ग्रामसेवक व ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार देखकर जनता जरूर सचेत हो गई। मंगलवार को मौके पर मशीन नहीं पहुंची। वहीं स्थानीय लोगों ने अब मशीन नहीं चलने देने की बात कही।

शेष - पेज १६



॥एसडीएम ने भी पानी रुकवाने के लिए कहा था। इस पर मिट्टी डालकर पानी रुकवा दिया है व गड्ढा बना दिया है ताकि पानी रोका जा सके। बर चले जाने के चलते मशीन चलाए जाने के मामले में कुछ नहीं हो सका। जल्द कार्रवाई करेंगे।

-रणजीत चौधरी, बीडीओ, रायपुर

पानी रुकवाया - गड्ढा खोदते समय क्षतिग्रस्त हुई जलदाय विभाग की पाइप लाइन पूरी तरह दुरूस्त नहीं हो सकी। इसके चलते प्रशासन ने मिट्टी का ढेर बनाकर पानी रहवासी इलाके में जाने से रोक दिया और लगातार बह रहे पानी को रोकने के लिए वहां एक गड्ढा बनाया गया ताकि पानी सड़क और गलियों में फैल नहीं सके। हालांकि कार्य में मशीन के इस्तेमाल पर ग्राम सेवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।







रायपुर में जेसीबी से खुदाई का मामला