पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 4503 पशुओं का हुआ उपचार

शिविर में 4503 पशुओं का हुआ उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाली
बाली के निकटवर्ती लक्ष्मीनारायण धाम बारवा में श्रीमती हंजाबाई गोशाला केंद्र एवं पशुपालन विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 4503 पशुओं की जांच की गई।
समारोह को जिला पशु चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक पीआर पालीवाल, डॉ पूनाराम मेंशन ने भी संबोधित किया। भामाशाह रूपाराम कुमावत ने मूक पशुओं को लाभान्वित करने के लिए उनके द्वारा आयोजित पशु शिविरों के बारे में जानकारी दी। गोशाला कें द्र के प्रभारी हस्तीमल जैन ने उनके केंद्र के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले शिविरों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ नवीन परिहार,डॉ नरेंद्र निमजे,चुन्नीलाल डांगी आदि मौजूद थे।