स्वामी के जीवन से प्रेरणा लें : गहलोत
भास्कर न्यूज - सुमेरपुर
स्वामी चेतनानंद सरस्वती की 18वीं पुण्यतिथि एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव श्री चेतन विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् कन्हैयालाल गहलोत ने स्वामी चेतनानंद सरस्वती के जीवन पर परिचय डाला। उन्होंने स्वामीजी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उपाचार्य चंपालाल सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण के पश्चात् छात्राओं द्वारा ध्वजगीत प्रस्तुत किया गया। वहीं सत्र 2012-13 के प्रतिभावान छात्रों को शिवकुमार अग्रवाल द्वारा पारितोषिक दिया गया। इसी कड़ी में राजकुमार लोहार द्वारा बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ताओं को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शत्-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ विद्यालय को सहगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी व समर्पण भाव से कार्य करने पर चंपालाल सोनी, रफीक मोहम्मद व संदीपकुमार, शांतिलाल माली व रतनाराम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कनीराम राव द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन केशवदेव शर्मा ने किया। इस मौके पर राजकुमार लोहार, गणेशमल विश्वकर्मा, गुलाबसिंह राजपुरोहित, अचलचंद रावल, सज्जनसिंह राजपुरोहित व नरसाराम सुथार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।