पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन में धर्म की राह जरूरी : दीवान

जीवन में धर्म की राह जरूरी : दीवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैतारण
आई पंथ के धर्म गुरु एवं पूर्व काबिना मंत्री माधवसिंह दीवान ने कहा कि जीवन में धर्म की राह जरूरी है। इसके बल पर मनुष्य अपने जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त करता है। वे बुधवार को आईजी सदन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म की आस्था से ही मनुष्य का विकास होता है तथा समाज में खुशहाली आती है। सच्ची श्रद्घा के साथ की गई भक्ति से ही मनुष्य की आत्मा का कल्याण होना संभव है।
दीवान ने कहा कि सीरवी समाज का सर्वांगीण विकास आई माता में समाज के लोगों की सच्ची आस्था का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि आई पंथ के लोगों को माताजी के बताए 11 नियमों की कड़ाई से पालना करनी चाहिए। प्रत्येक घर मे सवेरे-शाम आई माता की आरती दीप प्रज्ज्वलित करना आई पंथ का धर्म है। समाजसेवी दुर्गाप्रसाद हाम्बड़ ने कहा कि जहां-जहां संतों के चरण पड़ते हैं, वह स्थान धर्म स्थली बन जाता है। उन्होंने कहा कि संतों कि सेवा मनुष्य को भाग्य से ही मिलती है । संतों के आशीर्वाद से ही भारतीय संस्कृति जीवित है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामप्रकाश गहलोत ने कहा कि सीरवी समाज के अलावा कई समाज के लोग आई पंथ के अनुसार अपना जीवन ढालते हुए धर्म की राह पर चलते हैं। प्रभुलाल सीरवी ने कहा धर्म के कार्य में मनुष्य को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि समय-समय पर धार्मिक आयोजन हो, जिससे लोग लाभान्वित हों। इससे पूर्व धर्मगुरु दीवान का माला पहनाकर समाजसेवी दुर्गाप्रसाद हाम्बड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके बाबूलाल सीरवी ,नारायणलाल सीरवी आगेवा, मांगीलाल, पेमाराम, कंचन माली, कानाराम सीरवी, मंगलाराम सीरवी आदि मौजूद थे।