- Hindi News
- परिवार चेन्नई घूमने गया, चोर ने मकान खंगाल डाला
परिवार चेन्नई घूमने गया, चोर ने मकान खंगाल डाला
भास्कर न्यूज - पाली
समीपवर्ती खैरवा गांव में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर वहां से जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। मकान मालिक अपने परिवार समेत किसी कार्य से चेन्नई गया था। पीछे से चोरों ने मकान को खंगाल लिया। पुलिस ने इस मामले में सोजतरोड निवासी रमेश भाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार खैरवा निवासी लोकेंद्रसिंह ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार समेत गत 28 दिसंबर को किसी कार्यवश चेन्नई गया था। उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। वह बुधवार को वापस लौटा तो उसके मकान के मुख्यद्वार पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर उसके मकान से चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन, दो गैस सिलेंडर, एक अटैची समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। सदर थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चुराए गए सामान की बरामदगी के प्रयास किया जा रहा है।