११:००  प्रतिभा सम्मान समारोह
जालोर. विश्वकर्मा युवा मंडल संस्थान ढंढार पट्टी की ओर से गुरुवार को स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार मौका ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती के चढ़ावे लेने वालों का बहुमान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कस्बे समेंत मौका, सांथू, आकोली, चूरा, सियाणा, देलदरी, नून, रेवत, कलापुरा, डूडसी कई गांवों के सुथार समाज के लोग भाग लेंगे।