- Hindi News
- वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
सोजत - न्यू लक सेंट्रल स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एसीजेएम पवन कुमार सिंघल के मुख्य आतिथ्य में तथा एसडीएम प्रेमाराम परमार की अध्यक्षता एवं समाजसेवी अनोपसिंह लखावत के आतिथ्य में नयापुरा स्थित विधाता भवन में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ तथा बालिका शिक्षा को आज की जरूरत बताते हुए मनभावन प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर संस्थान के व्यवस्थापक कैलाश मेहता व प्राचार्य गुणवंती मेहता ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सालभर की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
- - -