पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेंडर संवेदी शासन मुद्दों को लेकर कार्यशाला आयोजित

जेंडर संवेदी शासन मुद्दों को लेकर कार्यशाला आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण. पंचायत समिति जैतारण के सभागार में बुधवार को सरपंचों व ग्राम सेवकों के लिए जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला के दौरान पंचायत समिति प्रधान मल्लाराम सीरवी ने कहा कि हमें महिला के प्रति सोच में परिवर्तन लाना होगा। इसके लिए सभी को चेंज मेकर की भूमिका का निर्वाहन करना होगा। विकास अधिकारी गौतम राम चौधरी ने राजस्थान में जेंडर संवेदी मुद्दों के बारे में बताया। दक्ष प्रशिक्षक मूलसिंह तंवर ने जेंडर संवेदी नेतृत्व व जेंडर शासन के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सरपंच सूकड़ी देवी, रामकिशोर चौहान, कालूराम विरोल, केलकी देवी, कमला कंवर, जमना देवी सहित ग्राम सेवक उपस्थित थे। इस मौके पर ग्राम सेवकों व सरपंचों को फिल्म भी दिखाई और कन्या भ्रूण हत्या व गिरते लिंगानुपात पर चर्चा की।