पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 313 नेत्र रोगियों की हुई जांच

शिविर में 313 नेत्र रोगियों की हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली. ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर माउंट आबू एवं ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबूरोड सहित ब्रह्माकुमारी राज योग केंद्र बाली के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 313 नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच की गई। इनमें से मोतियाबिंद वाले 40 रोगियों को ग्लोबल अस्पताल आबूरोड रेफर किया गया। शिविर प्रभारी बी के स्नेहा बहन ने बताया कि शिविर में डॉ संदीप कुमार सहित ग्लोबल चिकित्सालय से आए डॉक्टरों ने सेवाएं दी।
- - -