होमगार्ड भर्ती में 21 का हुआ चयन
बाली. नगर में होमगार्ड के लिए 17 पदों के लिए 105 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से अभ्यर्थियों के साक्षात्कार सहित विभिन्न प्रकार के शारीरिक प्रशिक्षण के पश्चात कुल 21 अभ्यर्थियों को चयन किया गया। इनमें से प्रशिक्षण के बाद में 17 का चयन किया जाएगा। पुलिस उपअधीक्षक होमगार्ड डीएस भाटी ने बताया की परीक्षण के दौरान 21 अभ्यर्थी सफल हुए। उक्त अभ्यर्थियों में से 17 का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। इस अवसर पर कंपनी कमांडर भंवरसिंह राठौड़, प्रणय जसौरिया आदि मौजूद थे।
- - -