- Hindi News
- जरूरतमंद छात्रों को स्कूली सामग्री वितरित
जरूरतमंद छात्रों को स्कूली सामग्री वितरित
सुमेरपुर. निकटवर्ती दुजाना गांव के बालिका प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में भामाशाह अमृत भाई कुमावत एवं डॉ. सोहन कुमावत द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूली सामग्री का वितरण किया गया। समारोह में तहसीलदार विमलेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि धन का सदुपयोग ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया हुआ खर्च कभी व्यर्थ नहीं जाता। इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवानसिंह, भंवरसिंह चौधरी, चंपालाल, प्रधानाध्यापक भूरा राम कुमावत व हीरालाल छीपा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
- - -