पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
जिले में दो महिलाओं ने अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक पीडि़ता ने तो आरोपियों के खिलाफ गर्भ गिराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार फालना थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाबूलाल ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका गर्भपात भी करवा दिया। इस मामले में दो अन्य युवकों को भी आरोपी बनाया है। इसी प्रकार एक अन्य महिला ने भी लादाराम समेत तीन जनों के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा उसके जेवरात लूटकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।