कब्रिस्तान में लगी आग से चारा जलकर राख
घाणेराव. कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित एक कब्रिस्तान में गुरुवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे कब्रिस्तान में खड़ा चारा एवं खेत की बाड़ जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से आग को फैलने से बचा लिया, अन्यथा आग से बड़ा नुकसान हो जाता। आग लगने की सूचना मिलते ही घाणेराव पुलिस चौकी प्रभारी उम्मेदसिंह राजपुरोहित, पूर्व उपप्रधान जहुरबेग मिर्जा तथा नबाब बेग मिर्जा, इमरान खान, शौकत खां शेख व मेहराब खां शेख भी पहुंचे।
- - -