पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों ने धरना देकर मांगा काम, वार्ता विफल

श्रमिकों ने धरना देकर मांगा काम, वार्ता विफल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. निंबोल
निंबोल कस्बे मे स्थित सिद्धी विनायक सीमेंट प्लांट के निकट स्थित विभिन्न गांवों के लोगों ने शुक्रवार को रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर फैक्ट्री परिसर के बाहर धरना दिया। धरना स्थल पर तहसीलदार सोहनसिंह छोकर, जैतारण थाना प्रभारी अमृत सोनी, निंबोल पुलिस चौकी प्रभारी किशनाराम विश्नोई की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, मगर श्रमिक लिखित में समझौता करने की मांग पर अड़ गए, इसके चलते वार्ता विफल हो गई।
अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार सुबह से ही श्रमिकों का धरनास्थल पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। किसी अनहोनी को टालने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया गया। इस दौरान वहां पर पहुंचे सिद्धी विनायक सीमेंट प्लांट के जनरल मैनेजर भरत भाई मेहता, निरंजन वाडिया, सीएचओ हड़मानाराम विश्नोई व शिवबहादुरसिंह ने बार-बार श्रमिकों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। इस मौके पर लोटोती सरपंच कल्याण सिंह, दिलीपसिंह, राजूराम, केशरसिंह, जगदीश, पांचाराम, नेमाराम, गुमानराम, प्रतापराम, प्रहलादसिंह, बलवीरसिंह, मादुराम जाट खराडी, उम्मेदसिंह, तुलछाराम सहित अनेक ग्रामीण थे। इधर, सिद्धी विनायक सीमेंट प्लांट के जनरल मैनेजर भरत भाई मेहता ने बताया की सिणला ग्राम में 100 सार्वजनिक शौचालय एवं 100 निजी शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही सिणला से मुरकासनी तक सड़क का डामरीकरण भी कराया जाएगा।