भाजपा मंडलों की आज होगी बैठक
पाली. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को जिले में भाजपा की ओर से मंडल स्तर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्य योजनाओं को सजग रुप से करने और स्थानीय स्तर पर तैयारियों को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। पार्टी मीडिया प्रभारी चम्पालाल सिसोदिया एवं रितेश छाजेड़ ने बताया कि शुक्रवार को सोजत ग्रामीण मंडल, रानी, पाली, सोजत शहर, फालना, बाली, देसूरी सहित अन्य मंडलों की बैठक होगी। वहीं पाली मंडल की बैठक आज भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, जिला उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा व सभी विधायक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
मंडल बैठकों में आगामी लोकसभा चुनावों से पूर्व संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रमों पर विस्तृत से चर्चा कर रूपरेखा तय की जाएगी।