इलेक्ट्रीशियन एसोसिएशन की बैठक आयोजित
भास्कर न्यूज - सांचौर
नगर के सार्वजनिक बैचर सराय में इलेक्ट्रीशियन वायरमैन एसोसिएशन संघ की बैठक अध्यक्ष किशनलाल जाटव की अध्यक्षता तथा दिनेश कुमार जोशी की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में बढ़ती महंगाई को देखते हुए इलेक्ट्रीशियन वायरमैन की दरों में बढ़ोतरी करने पर विचार किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता भंवरलाल पारीक, कालाराम सुथार, शांतिलाल धोरावत, गणपतलाल राव, हरदानराम मेघवाल, गणपत विश्नोई, पीरसिंह गुर्जर, इकबाल मेमण सहित कई जने मौजूद रहे।