- Hindi News
- दुर्जनसिंह पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष मनोनीत
दुर्जनसिंह पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष मनोनीत
सायला. राजस्थान पटवार संघ उपशाखा सायला के चुनाव भू अभिलेख निरीक्षक मुजरो खंा के देखरेख में आयोजित हुए। जिसमें सायला पटवारी को उपशाखा अध्यक्ष और हनवंतसिंह राजपुरोहित को मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी में गलबाराम चौधरी को उपाध्यक्ष, महेश दवे को कोषाध्यक्ष, नरसींगदान को संगठन मंत्री और बाबूलाल चौहान को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
इस अवसर पर भंवरसिंह बालावत, हनुमानसिंह, लक्ष्मणराम डांगी, जसाराम तथा नारायणदान उपस्थित थे।