- Hindi News
- उद्घाटन के आठ माह बाद भी एक डॉक्टर के भरोसे ट्रोमा सेंटर
उद्घाटन के आठ माह बाद भी एक डॉक्टर के भरोसे ट्रोमा सेंटर
दिनेश जांगिड़ - जालोर
जिला मुख्यालय पर स्थित ट्रोमा सेंटर का तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों उद्घाटन हुए आठ माह बीत गए लेकिन डॉक्टर्स की कमी के चलते सेंटर की सुविधाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में गंभीर रुप से घायल मरीजों के साथ आने वाले परिजनों का आक्रोशित होना लाजिमी है। इलाज के अभाव में लोगों का कहना है जब डॉक्टर ही नहीं है तो उद्घाटन किसलिए करवाया। इतना ही नहीं सेंटर में रखे लाखों रुपए के उपकरण काम नहीं आने से कंडम हो रहे हैं। उद्घाटन के बाद से ट्रोमा सेंटर में गंभीर मरीजों के इलाज की बजाय किसी डिस्पेंसरी की मानिंद यहां मरहम पट्टी हो रही है। उद्घाटन के बाद पिछले 8 महीनों में यहां उपचार के लिए आए सभी 182 पेशेंट मामूली चोट से पीडि़त थे। जबकि दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों को उपचार के लिए सीधे राजकीय अस्पताल भेज दिया जाता है। इसका कारण सेंटर पर गंभीर रुप से घायल मरीजों के उपचार के लिए न तो पर्याप्त डॉक्टर है न ही नर्सिंग स्टाफ होना है। इतना ही नहीं जब मरीज के परिजनों को सेंटर पर इलाज नहीं होने की जानकारी दी जाती है, तब एंबुलेंस के अभाव में घायल को अपने स्तर पर राजकीय अस्पताल जाना पड़ता है। शेष - पेज १५
> जालोर. जालोर महोत्सव के लोगों के पोस्टर का विमोचन करते कलेक्टर।
पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए 14 को होंगे उप चुनाव
भास्कर न्यूज - जालोर
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 30 नवंबर 2013 तक रिक्त हुए पदों के 14 फरवरी को उप चुनाव करवाए जाएंगे जिसमें 3 पंचायत समिति सदस्य, 2 उप सरपंच तथा 15 विभिन्न वार्ड पंचों के उप चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजन विशाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 30 नवंबर, 2013 तक रिक्त हुए पदों पर 14 फरवरी को उप चुनाव करवाए जाएंगे उन्होंने बताया कि उप चुनावों के तहत रानीवाड़ा पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8 व 18 में तथा जालोर पंचायत समिति में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 में पंचायत समिति सदस्य के लिए उप चुनाव होंगे। इसी प्रकार जालोर पंचायत समिति के बिबलसर में तथा चितलवाना पंचायत समिति के जोरादर में उप सरपंच के लिए उप चुनाव होंगे। शेष - पेज १५
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सक
जालोर . कलेक्टर राजन विशाल ने 15 से 17 फरवरी को आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत, अतिरिक्त कलेक्टर छगनलाल गोयल, महोत्सव के मुख्य समन्यवक जितेंद्र पांडे, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर एवं पार्षद जगदीश आर्य सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
- - -
झोपड़ी में आग लगने से सामान जला
उत्तराखंड पीडि़तों को मिली सहायता राशि