पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुमेरपुर शहर से हटेंगे नाकारा पोल

सुमेरपुर शहर से हटेंगे नाकारा पोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुमेरपुर

नगर पालिका सभागार में गुरुवार को यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक तहसीलदार व कार्यवाहक उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राधा कृष्णा होटल के समीप रात्रि के समय लगने वाली लॉरियां के कारण सड़क पर अधिक भीड़ होने से यातायात बाधित होता है। साथ ही शराबियों द्वारा कई बार रोड पर उत्पात भी मचाया जाता है। इसको लेकर पुलिस की अनदेखी के चलते सीआई को पाबंद किया गया। साथ ही बैठक में शहर में लगे बिजली व टेलीफोन के नाकारा पोल बाजार एवं आबादी क्षेत्र से तुरंत हटाने को लेकर दोनों विभागों को पाबंद किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी इंद्रसिंह राठौड़ को जवाई बांध रोड से बाजार की ओर जाने वाली गलियों में भैरू चौक रोड को छोड़कर सभी रास्तों पर लोहे के गार्ड लगाने के निर्देश दिए, जिससे भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हो सके। बैठक में सभी रोडवेज बसें पाली बस स्टैंड पर आकर खड़ी रह कर सवारियां लेकर जाएंगी।