- Hindi News
- वाद विवाद प्रतियोगिता में खूब चले तर्कों के तीरराजकीय कॉलेज में कविता पाठ और वाद विवाद प्रतियोग
वाद-विवाद प्रतियोगिता में खूब चले तर्कों के तीरराजकीय कॉलेज में कविता पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
भास्कर न्यूज - मदनगंज किशनगढ़
राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को छात्र संघ के तत्वावधान में आयोजित काव्य पाठ में काव्य सरिता प्रवाहित हुई, वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में तर्कों के तीर चले। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, वर्तमान का भविष्य पर असर, कन्या भू्रण हत्या, दहेज तथा अन्य सामाजिक बुराइयों पर काव्य पाठ कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रमों का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एलसी परवानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान ममता नेकाड़ी ने चारदीवारी को अपनी सीमा मान बैठी कविता सुनाकर वर्तमान राजनीति पर करारा व्यंग्य किया। विष्णु पारीक ने मातृभूमि की वंदना कर देशभक्ति का ज्वार विद्यार्थियों में भर दिया। आवो मिलकर उतारें मां भारती की आरती, वंदे मातरम गान नहीं, अभिमान है, हमारा जन मन गण उत्थान है हमारा... कविता सुनाकर सभी में जोश भर दिया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय से गूंजता रहा। ममता कुमारी ने कौमी एकता विषय पर कविता प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी। ममता साहू ने हास्य की कई कविता सुनाकर सभी को खूब गुदगुदाया। इसके बाद दीपिका मेहरा ने झुलसता बचपन कविता सुनाकर भारत की निर्धनता का चित्र प्रस्तुत किया। जब राजश्री रतावा ने बेटियां मिटी तो सृष्टि मिट जाएगी, बेटी बगैर तेरे आंगन में कुल दीपक की रोशनी कैसे आएगी... कविता सुनाकर कन्या भ्रूण हत्या पर जमकर प्रहार कर बेटी बचाने का संदेश दिया।
सावन कुमार ने तिरंगे पर तथा करिश्मा गुप्ता ने समसामान्य विषयों पर कविता सुनकार सभी को सोचने पर विवश कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. पारवानी ने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ व्यक्तिव निर्माण के गुण बताए। समय प्रबंधन और अच्छी सोच से ही जुड़ाव पैदा कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. पीसी जैन ने सजग व सावधान रहकर वर्तमान के साथ चलने की सीख दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा शुक्ला तथा सुधा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान
छात्र संघ के अध्यक्ष रवि वैष्णव, उपाध्यक्ष गोविंद गुर्जर, महासचिव मनीष टेलर, संयुक्त सचिव दौलत सिंह तथा सांस्कृतिक सचिव कविता कुमारी मौजूद रही।