पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जननायक को किए श्रद्धासुमन अर्पित

जननायक को किए श्रद्धासुमन अर्पित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोकप्रिय जननायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 117 वीं जयंती पर बुधवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सिटी रोड स्थित सुभाष पार्क में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद शकी, जिला देहात कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश शर्मा, महासचिव रामस्वरूप भड़ाना, पूर्व सभापति जगदीप सिंह गुर्जर, मदन मेघवाल, शंकर साहू तथा अन्य वक्ताओं ने नेताजी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से सबक लेकर आगे बढ़कर राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा ली। इस दौरान मौजूद ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चन्द के जय का उदघोष कर वातावरण को गूंजा दिया। इस दौरान कांग्रेस के इसाक मोहम्मद, भोजराज गुर्जर, मोहम्मद तकी, जयदेव बागड़ी, भागचंद गुर्जर,भूपेश चौधरी, बुंदू भाई चुंदड़ी, सलमान काठेड़, महेश सिंघवानी, धीरालाल बजाड़, राधेश्याम वैष्णव, तारा प्रकाश, मनोज सिंह तथा अन्य गणमान्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी : सुभाष पार्क पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई। आम आदमी पार्टी के डा.इकराम, प्रभुलाल पंवार, जगदीश राजू भाई तथा अन्य ने नेताजी के जीवन से सीख लेकर आगे बढऩे की बात कही। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अरांई - राजकीय माध्यमिक विद्यालय सील में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर ्रप्रधानाध्यापक प्रकाशचंद पारीक ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम को शम्भुदयाल मीणा, प्रबोधक लालाराम जाट तथा कक्षा ९ के छात्रों ने भी संबोधित किया।