पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने परिजनों को सौंपा छात्र

पुलिस ने परिजनों को सौंपा छात्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ - पुष्कर के कवलाई गांव से घर छोड़ किशनगढ़़ पहुंचे छात्र को मदनगंज थाना पुलिस ने बुधवार देर रात ही परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने छात्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की कहते हुए घर से निकल जाने की बात पुलिस को बताई। उसके बाद पुलिस ने छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुष्कर के कवलाई गांव निवासी बाबूलाल उर्फ अभयचंद मेघवाल ((१२)) पुत्र पप्पू मेघवाल बुधवार को स्कूल ड्रेस पहनकर घर से निकल गया और रात ९ बजे के आसपास कृष्णापुरी के पास खेतों में घूमता मिला। क्षेत्रवासियों ने छात्र को खेतों में छिपता हुआ देखा तो मदनगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।