पीटीएस मैदान में होगा मुख्य समारोह
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
सिटी रोड स्थित पीटीएस के प्रांगण में गणतंत्र दिवस रविवार को मनाया जाएगा। सुबह ९.३० बजे उपखंड अधिकारी जाट झंडारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी $प्रभातीलाल जाट ने बताया कि इस अवसर पर शहर की राजकीय तथा निजी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पीटी व व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह ११.१५ बजे पारितोषिक वितरण किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्कूल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार शहर के विभिन्न स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में संस्था प्रधान दामोदर कुमावत, बालिका स्कूल में उषा डाबेला, आचार्य धर्म सागर शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष माणकचंद गंगवाल, नौरतमल जांझरी व विनोद पाटनी, सुभाष उच्च माध्यमिक स्कूल में रामावतार टिंकर, रिसेण्ट पब्लिक स्कूल में पवन जोशी, रघुकुल पब्लिक स्कूल में किरण अग्रवाल, वेंकटेश स्कूल में संस्था निदेशक राजेन्द्र शर्मा, के डी जैन शिक्षण संस्थान में संस्थान के महामंत्री निहालचंद पहाडिय़ा, अग्रवाल शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल व सचिव विजय गोयल, आदर्श शिक्षण संस्थान में संस्था अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, महेंद्र मित्तल व प्रदीप पापड़ीवाल मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार प्रेरणा प्रोग्रेसिव स्कूल में जसराज सैनी, आदिनाथ पब्लिक स्कूल में निदेशक सुभाष जैन, सरस्वती स्कूल में जमील मोहम्मद, सेंटमार्क में जॉन शेखर, संत स्टीफन में बालमुकुंद अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। नगर परिषद सभागार में सुबह आठ बजे, कांग्रेस व भाजपा कार्यालयों पर तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा सुबह आठ बजे झंडारोहण किया जाएगा।
मिठाई वितरण आज
मानव सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार सुबह १०.३० बजे मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल गौड़ व सचिव सुशील दाधीच ने बताया कि चालीस से भी अधिक राजकीय स्कूलों व १०५ आंगनबाड़ी केन्द्रों के विद्यार्थियों को गणतंत्रता दिवस पर मिठाई का वितरण किया जाएगा। मिठाई का वितरण उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट व विधायक भागीरथ चौधरी व अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। मालूम हो मावन सेवा समिति पिछले अठरह वर्षो से अधिक समय से गणतंत्र दिवस पर राजकीय व आंगनबाड़ी विद्यार्थियों को नि:शुल्क मिठाई का वितरण करती है। मिठाई का वितरण कटला बाजार स्थित अन्न क्षेत्र से किेया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मिठाई बनाकर उसकी पैकिंग कागज की थैलियों में स्काउट के विद्यार्थियों ने की।
परेड का पूर्वाभ्यास
रूपनगढ़. कस्बे में गणतंत्र दिवस पर होने वाले उपखण्ड स्तरीय समारोह के लिए परेड का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया। खेल मैदान में दयालराम ढ़ाका व नन्दलाल चौधरी के निर्देशन में नगर की सभी शालाओं के छात्र-छात्राओं ने पूर्वाभ्यास किया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी रिहर्सल की गई। प्रधानाचार्य महावीर पारीक, नन्दनी गुंजनीकर, राजगोपाल जोशी, रामेश्वर कुशीमाल की समिति ने कार्यक्रम का चयन किया। रविवार को होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश रावत होंगे।