पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सगाई समारोह में गहने पार

सगाई समारोह में गहने पार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़. जयपुर रोड स्थित समारोह स्थल में आयोजित सगाई समारोह में गहनों का बैग चोरी हो गया। मदनगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया पर बैग का कोई सुराग नहीं मिला। जयपुर रोड स्थित एक समारोह स्थल पर रात ८ बजे के आसपास स्टेज पर फोटो सेशन चल रहा था। लड़की की मां ने जेवरात का बैग फोटो खिंचवाने के लिए अपने रिश्तेदार को संभलाया और वापस आकर ले भी लिया लेकिन उसके बाद बैग गायब हो गया। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी। मदनगंज थाना प्रभारी हरिराम कुमावत मय जाप्ता मौका मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की लेकिन बैग कहीं नहीं मिला। लोगों ने बताया कि बैग में ४० से ६० तोला सोना था। थाना प्रभारी कुमावत ने पीडि़त परिवार ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।