पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर का अपहरण कर ट्रक लूटा

ड्राइवर का अपहरण कर ट्रक लूटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़. नसीराबाद हाइवे स्थित भैरूंजी मोड़ के पास ट्रक चालक का रास्ता रोककर कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। रास्ते में चालक को सड़क किनारे फेंककर लुटेरे सामान से भरा ट्रक लूटकर फरार हो गए। पीडि़त ने शनिवार को किशनगढ़ शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। नागौर के डेगाना स्थित पालड़ी निवासी गोपाल पुत्र बंशीलाल सैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत २३ जनवरी की शाम वह गुजरात से ट्रक लेकर भिवाड़ी, अलवर के लिए जा रहा था। शाम को शहर थाने से कुछ देरी पर भैंरूजी मोड़ के पास लाल रंग की कार ट्रक के आगे आकर रुकी। अचानक कार रुकने पर चालक ने ट्रक को रोक दिया। कार से दो युवक उतरे और चालक को जबरन नीचे उतारकर पीटते हुए कार में बिठा लिया। उसके बाद वे चालक का अपहरण कर ले गए। एक किलोमीटर तक का रास्ता तय करने के बाद लुटेरों ने चालक को चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया और सामान सहित ट्रक लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।