वाहन रिपेयरिंग की दुकान में चोरी
मदनगंज किशनगढ़ - सिटी रोड स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित वाहन रिपेयरिंग की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरी का पता सोमवार सुबह चला। दुकान मालिक ने किशनगढ़ शहर थाना पुलिस में चोरी की शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार सिटी रोड स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के पास नगर परिषद की दुकानें है। जिनमें वाहन रिपेयरिंग की दुकान भी शामिल है। शनिवार रात ७ बजे दुकान मालिक राजू मिस्त्री रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपने घर चला गया। रविवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के कारण वह दुकान खोलने नहीं आया। सोमवार सुबह ८ बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसे दुकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ। ये देख उसके होश उड़ गए। उसने दुकान की दरवाजा खोला तो अंदर सामान बिखरा हुआ था और उपकरण गायब थे। चोरी का पता चलते ही आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए।
राजू मिस्त्री ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे वाहनों के इंजन, औजार, साइलेंसर सहित अन्य कबाड़ चुरा लिया। जिसकी कीमत ४० से ५० हजार रुपए के बीच है।