पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्तिवर्धक दवा के नाम पर थमाया पाउडर

शक्तिवर्धक दवा के नाम पर थमाया पाउडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़ - शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर ठगी के चार आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ अजमेर के एक युवक ने शक्तिवर्धक दवा का झांसा देकर पाउडर थमाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार अजमेर निवासी बालसिंह रावत ने गत 25 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह किसी काम से किशनगढ़ आया था। बस स्टैंड के पास चार युवकों ने ताकत बढ़ाने की दवा का झांसा दिया। आरोपियों ने बालसिंह ने दो हजार रुपए लेकर सफेद पाउडर से भरी थैली थमा दी। अजमेर पहुंचने के बाद बालसिंह ने किसी को थैली दिखाई तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। बालसिंह तत्काल मदनगंज थाने पहुंचा और ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से उत्तरप्रदेश निवासी मांगेश्वर ठाकुर, नेमचंद ठाकुर, वारेश जाट व जलदीप सिंह जाट को गिरफ्तार किया। रविवार को आरोपियों को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से चारों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। सोमवार को एक दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।