पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन मन में गूंजा गणतंत्र का गान

जन-मन में गूंजा गणतंत्र का गान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
राष्ट्रीयता से ओतप्रोत व संस्कृति के रंगों से सजा उपखंड स्तरीय ६५वां गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को पीटीएस ग्राउंड में मनाया गया। एकता, अखंडता व विविधता के राष्ट्रीय चरित्र को दर्शाते समारोह में परेड, सामूहिक व्यायाम और देशभक्ति व संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 53 नागरिकों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल प्रथम तथा मार्च पास्ट में केडीजैन पब्लिक स्कूल व एमएसएस स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। सुबह ९.३० बजे उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने पीटीएस मैदान पर झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद के जवानों व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की परेड का मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की राजकीय तथा निजी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पी टी व व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। सुबह ११.१५ बजे पारितोषिक वितरण किया गया। शशिबाल निकेतन के विद्यार्थियों द्वारा जूडो का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी ने खूब सराहा। इस दौरान नगर परिषद सभापति गुणमाला पाटनी, उपसभापति राकेश काकड़ा सहित शहर के गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अरविंद पारीक व शिल्पी टांक ने किया।
ञ्चछाया उड़ीसा का गोपी नृत्य
पी टी एस के मैदान पर गणतंत्र दिवस पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने उड़ीसा राज्य का गोपी कृष्ण डांस की प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति को प्रथम स्थान दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूसरे स्थान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राएं रही तथा तीसरा स्थान किड्स कॉन्वेंट स्कूल ने प्राप्त किया। मार्च व परेड में केडीजैन पब्लिक स्कूल तथा एमएसएस स्कूल संयुक्त रुप से प्रथम स्थान पर रही। दूसरा स्थान अग्रवाल बालिका उच्च माघ्यमिक स्कूल तथा तीसरे स्थान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राएं रहीं।
उपखंड की निजी व राजकीय स्कूलों में ६५वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। शहर की विभिन्न स्कूलो में सुबह ८.३० बजे ध्वजारोहण किया गया। राजकीय कॉलेज में डा. दीपकराज मेहरोत्रा, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में संस्था प्रधान दामोदर कुमावत, बालिका स्कूल में उषा डाबले, आचार्य धर्मसागर शिक्षण संस्थान में विनोद पाटनी, सुभाष उच्च माध्यमिक स्कूल में उषा रामावतार टिंकर, रिसेण्ट पब्लिक स्कूल में पवन जोशी, रघुकुल पब्लिक स्कूल में किरण अग्रवाल, वेंकटेश स्कूल में संस्था निदेशक राजेंद्र शर्मा, के डी जैन शिक्षण संस्थान में विधायक भागीरथ चौधरी, अग्रवाल शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, आदर्श शिक्षण संस्थान में संस्था अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, प्रेरणा प्रोग्रेसिव स्कूल में जसराज सैनी, आदिनाथ पब्लिक स्कूल में निदेशक सुभाष जैन, सरस्वती स्कूल में जमील मोहम्मद, सेंटमार्क में जॉन शेखर, संत स्टीफन में बालमुकुंद अग्रवाल, संजय उच्च माध्यमिक स्कूल में सुनील टिंकर, लिटिल बुट्स में विजय सोनी, मदरसा इस्लामिया रहमानिया स्कूल में मौलाना हाफिज ने झंडारोहण किया। , राजकीय माध्यमिक स्कू्रल सांवतसर में दशरथ सिंह मदरसा दारूम उलूम चिश्तििया रज्विया में हाजी मोहम्मद शफी मुख्य अतिथि थे। राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर एमएम सालुंखे ने झंडारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय पर जिला देहात अध्यक्ष व पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, ऑटो एसोसिएशन के कार्यालय पर अब्दुल वहीद, इंटक मजदूर के कार्यालय पर मजदूर नेता सतीश शर्मा, पावरलूम मजदूर संघ कार्यालय पर मोहनलाल यादव ने झंडारोहण किया। नगर परिषद पर सभापति गुणमाला पाटनी ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति मुख्यालय पर बीडीओ अमित शर्मा, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार मदन सिंह हाड़ा, पुराना शहर स्थित तांगा स्टैंड पर उपसभापति राकेश काकड़ा, टैक्सटाइल मजदूर एकता यूनियन के महामंत्री हनुमान प्रसाद मालोदिया ने मालियों की बाड़ी स्थित टेम्पो स्टैंड पर झंडारोहण किया गया। रिसेंट प्रवेशिका स्कूल में सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ग्राम कोटड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल कोटड़ी में मुख्य अतिथि भंवरलाल बिजाणिया, नंदू सिंह राठौड़ व सरपंच संतोष भीचर ने ध्वजारोहण किया। सिनोदिया में अनुडी देवी गुर्जर, उजोली में संतोष चौधरी ने झंडारोहण किया।
नरवर. गणतंत्र दिवस पर रविवार को नरवर, बबायचा आदि गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बबायचा स्कूल में आयोजित समारोह में सरपंच नटवर शेखावत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशा शर्मा आदि मौजूद थे।
हरमाड़ा तिलोनिया नलू. नलू, पाटन, बांदर सिंदरी में सतर्कता ग्राम विकास समिति कार्यालय पर व राजकीय स्कूलो में, डींडवाड़ा, भोजियावास, सिलोरा, टिकावड़ा तथा अन्य गांवो में स्थित राजकीय स्कूलो में गणतंत्र दिवस मनाया गया। छोटा नरेना स्थित स्कूल में झंडारोहण लादूराम विष्णावत ने किया। हरमाड़ा स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम मेंं ग्राम की सरकारी व गैर सरकारी सात स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य करतार सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि सरपंच नौरती देवी व पूर्व सरंपच प्यारेलाल थे। हरमाड़ा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी मदनलाल कसाना, हरमाड़ा स्वास्थ्य कार्यालय पर डा. श्याम सुन्दर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरंपच नौरती देवी, सहकारी समिति पर हुकमसिंह हरमाड़ा ने ध्वजारोहण किया। बुहारू गाव में स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में जगदीश प्रसाद मौर्य, राजकीय बालिका स्कूल में मंजू वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय प्राथमिक स्कूल में अंजू शर्मा, रामपुरा स्थित राजकीय स्कूल में मंगलाराम मौर्य ने झंडा फहराया। इसी प्रकार भोजीयावास, नलू, काकंणियावास, नया गांव, फलौदा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। बुहारू गांव में स्थित शहीद स्मारक पर स्कूली छात्र छात्राओं ने शहीद दयाल चन्द गुर्जर को सलामी दी। इस दौरान शारीरिक शिक्षक कानाराम जाट, शहीद के पीता झूताराम गुर्जर भी मौजूद रहे।
अरांई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पंचायत समिति स्तरीय समारोह में प्रधान पारसी देवी ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। तहसीलदार कार्यालय पर तहसीलदार जगदीश यादव ने झंडारोहण किया तथा अरंाई थाना पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्याख्याता दीनदयाल उदय, पुरूषोत्तम स्वर्णकार, मंजू सारण, नन्दकिशोर पंचोली, नीलम छाजेड आदि को सम्मानित किया गया।
ञ्चदाधीच जिला परिषद से सम्मानित
जिला परिषद अजमेर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे रूपनगढ़ उपखण्ड क्षेंत्र के दैनिक भास्कर के पत्रकार अरविन्द दाधीच तथा रूपनगढ़ के पत्रकार मनोज सिंघल को ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी आर मीणा तथा जिलाप्रमुख सीमा माहेश्वरी ने सम्मानित किया।
रुपनगढ़ कस्बे में आदर्श ग्राम पंचायत रूपनगढ़ की ओर से सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया। मुख्य अतिथि पुष्कर विधायक सुरेश रावत थे तथा अध्यक्षता सरपंच शोभा राकेश टण्डन ने की तथा विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मोहम्मद ताहिर खानं, थाना प्रभारी महावीर शर्मा,पंचायत समिति सदस्य तुलसीराम नागा,मार्बल एसोशियसन अध्यक्ष बहादुर सिंह राठौड,समाजसेवी रामस्वरूप मुण्ड थे। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बैक आंफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सीताराम कुमावत, उत्कृष्ट विधिक सेवा ग्राम पंचायत रूपनगढ़ में देने के लिए एडवोकेट अरविन्द दाधीच को स्मृति चिन्ह देकर व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया तथा हरमाडा-तिलोनिया से दैनिक भास्कर पत्रकार सुरेन्द्र वैष्णव,स्टेट बैक बीकानेर एण्ड जयपुर के बंशीलाल मौर्य, पटवारी महिपाल सिंह,गिरदावर महेन्द्रपाल सिंह,एएसआई भंवरसिंह चारण सहित इस मौके पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गिरधरगोपाल पारीक, राजगोपाल शर्मा, समाजसेवी मोहनलाल दरोगा,भागचन्द जोशी, सुरेन्द्र चौहान,सुबोध जोशी, रामचन्द्र कुमावत, बाबूखाँ सांखला, भगवानदास लखन, तुलसीराम कुशीमाल, नवाब कुरेशी, महावीर मौर्य, बलदेव जाजड़ा, देवाराम नेतड़, नन्दाराम बावला,गोपालसिंह भाटी, राधाकिशन सेन, दयालराम ढ़ाका, रामेश्वर कुशीमाल, माधव गोशाला के अध्यक्ष यशवीरसिंह राठौड़,पंकज नामा रणजीत सामरिया आदि को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया। थाना मुख्यालय पर थाना प्रभारी महावीर शर्मा, आदर्श ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच शोभा राकेश टण्डन, राज. उच्च मा. स्कूल में प्रधानाचार्य महावीर पारीक ने झंडारोहण किया।


स्वामी विवेकानन्द उच्च प्रा. स्कूल में प्रधानाध्यापक पूसालाल दाधीच, राज. उच्च प्रा. स्कूल महाराणा प्रताप चौक में प्रधानाध्यापक राजगोपाल शर्मा, बालाजी इंटरनेशनल स्कूल में हरिसिंह शिखरानी, राधा विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाध्यापक कृष्ण गोपाल पाराशर ने झंडारोहण किया। राउप्रा. स्कूल राई का बाग में गिरधर गोपाल पारीक, एसएम मेमोरियल सैकण्डरी स्कूल में प्रधानाध्यापक भगवान दास मुखिया, एचएस मेमोरियल में भगवान सिंह राठौड़, ग्राम पंचायत त्योद मुख्यालय पर सरपंच वीरेन्द्र सिंह राठौड ने झण्डारोहण किया। खातौली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच जसवीर सिंह खातौली , नवां में सरपंच रामकरण धायल, सुरसुरा में सरपंच योगिता मुकेश शर्मा, ग्राम पंचायत अमरपुरा में सरपंच गुलाब कंवर, पनेर में सरपंच भंवरलाल ढेल ने झंडारोहण किया। विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय पर सहायक अभियन्ता हनुमानमल ढाका, स्टेट बैक बीकानेर एंड जयपुर की शाखा रूूपनगढ़ पर शखा प्रबन्धक दीपेन्द्र कुमार ने झंडारोहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में डां.रोहित पारीक ने झण्डारोहण किया।
फोटो:-1
केप्शन:-रूपनगढ़ में सामूुिहक गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण के बाद सलामी देते अतिथिगण।
फोटो:--2
केप्शन:-जिला परिषद अजमेर में गणतंत्र दिवस में पत्रकार अरविन्द दाधीच को उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित करते सीओ सीआर मीणा व जिलाप्रमुख सीमा माहेश्वरी।
फोटो:-
केप्शन:-ग्राम सिनोदिया की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को स्कूल बैग वितरित करते हुए समाजसेवी एवं भाजपा नेता रामस्वरूप कविया।



शिक्षा: गिरधारी शर्मा बांदरसिंदरी, स्नेहलता चौधरी व मोनिका चौधरी महाविद्यालय, निंबार्कपीठ काचरिया के पहलवान श्रीराम जाट कुश्ती, शमशेर उर्फ नारायण काठात, बलवीर चौधरी, नवदीप गुर्जर, हरिनारायण गुर्जर, धीरज हरिगौड़ तथा केडीजैन स्कूल के अंकुर शर्मा, समन्यक गंगवाल, अखिल पीजोय तथा गौरव मालू।

सरकारी सेवा : उमाशंकर पंवार, प्रगति प्रसार अधिकारी रंगलाल प्रजापत, लेखा सहायक गिरिराज दाधीच, सहायक लेखाकार रामप्रताप चौधरी, हरचंद कुड़ी, हनुमान प्रसाद शर्मा, सुभाष शर्मा, राजकुमार शर्मा, रामावतार राव, मंजू जैन, महेंद्र सिंह, गोपाल लाल, यातायात पुलिसकर्मी करतार सिंह, पटवारी हरकचंद, राजप्रकाश यादव, महावीर पारीक, प्रेमसुख वैष्णव, राजेंद्र कुमार शर्मा, पंकज नवाल, सिपाही रामस्वरूप मदनगंज थाना, हरदयाल होमगार्ड मदनगंज थाना, विकास कुमार होमगार्ड १७११ व होमगार्ड १६७७ सुरेश कुमार, जगदीश सिंह पंवार सर्व शिक्षा कार्यालय, अजय कुमार शर्मा, भंवर सिंह कोठारी, बिहारी लाल, दामोदरलाल हाड़ा, मोहनलाल शर्मा, श्यामलाल, प्रहलाद, मकसूद अली, दुर्गाराम जाट, नारायण लाल, नारायण लाल खंडेलवाल।

समाजसेवा : पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए देवेश कुमार शर्मा व बालकिशन मूंदड़ा तथा बालापुरा शहीद प्रभुलाल जाट की वीरांगना प्रेम देवी तथा मानव सेवा संस्था।



ये हुए सम्मानित