ऑटो एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव
मदनगंज किशनगढ़ - ऑटो एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव रविवार को नगर परिषद के सामने ऑटो स्टैंड पर मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भागीरथ चौधरी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के उपसभापति राकेश काकड़ा ने की। ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक चौधरी का अभिनदंन किया और कृषि उपज मंडी से परासिया डबल फाटक तक सौ फीट चौड़ी सड़क पर कार्य करने वाले व्यापारियों के अतिक्रमण के कारण मात्र चालीस फीट ही रह जाने की शिकायत की। इस दौरान पूर्व पार्षद नसीम अहमद, अजीज, एसोसिएशन अध्यक्ष अब्दुल वहीद महामंत्री सत्यनारायण खरोल तथा अन्य ने विचार व्यक्त किए। वार्षिकोत्सव में एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद यूसुफ ने किया।