- Hindi News
- सीए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज किशनगढ़ में
सीए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज किशनगढ़ में
मदनगंज-किशनगढ़ -
लिंक रोड स्थित सीआईआरसी शाखा किशनगढ़ कार्यालय पर सीए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए सुबोध कुमार अग्रवाल व उपाध्यक्ष के. रघु केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्यामलाल अग्रवाल, विजय गर्ग मंगलवार सुबह ८.३० बजे किशनगढ़ आएंगे। उनका कार्यालय पर स्वागत किया जाएगा। शाखाध्यक्ष सीए सुशील बंसल ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष किशनगढ़ के सीए को संबोधित करेंगें और नवीन विषयों की जानकारी देगें। कुछ देर रुकने के बाद सभी पदाधिकारी अजमेर की ओर प्रस्थान करेंगे।