साइजिंग श्रमिकों की वार्ता विफल
मदनगंज किशनगढ़ - शहर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे साइजिंग श्रमिकों की फैक्ट्री मालिकों से वार्ता सोमवार को एक बार फिर नाकाम हो गई। मालिक काम पर लौटने के बाद बात करने और मजदूर बात होने के बाद लौटने की जिद पर अड़े रहे। अगली वार्ता 31 जनवरी को होगी।
अजमेर रोड स्थित डाक बंगले में सोमवार को साइजिंग हड़ताल को लेकर श्रमिक, मालिक व श्रम विभाग के अधिकारियों व उपखंड अधिकारी के बीच हुई वार्ता में मालिकों ने पहले श्रमिकों को पहले काम शुरू करने को कहा उसके बाद कोई हल निकालने का आश्वासन दिया। इस पर श्रमिकों ने पहले मांग पूरी होने की बात कहते हुए काम शुरू करने से साफ इनकार कर दिया। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगली वार्ता ३१ जनवरी को शाम चार बजे बजे डाक बंगले पर होगी। वार्ता में श्रमिक नेता लादू सिंह श्रमिक शंकर, रवि, रघुनाथ, गोपाल सिंह, रशीद, लतीफ, युसुफ , श्रम साइजिंग उद्योग संघ के विजय कुमार गोयल व अन्य पदाधिकारी तथा श्रम आयुक्त अजमेर व श्रम निरीक्षक किशनगढ़ तथा उपखंड अधिकारी जाट मौजूद रहे।